रायपुर : नालंदा परिसर में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखें: डॉ. भुरे कलेक्टर की अध्यक्षता में महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी रायपुर के कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई लिए गए विद्यार्थियों के हित में निर्णय रायपुर 20 सितम्बर 2023 कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी रायपुर के कार्यकारिणी समिति की बैठक नालंदा परिसर में हुई। इसमें कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि नालंदा परिसर में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखें। इनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा लाईब्रेरी आने वाले विद्यार्थियों से लिए जाने वाले शुल्क में वृद्धि ना किया जाए, यह यथावत रखा जाए। साथ ही उन्होंने 25 नये अत्याधुनिक सिस्टम खरीदने का निर्देश दिए ताकि अध्ययन में सुविधा हो। बैठक में नालंदा परिसर स्थित लाईब्रेरी में सदस्यता, मासिक तथा अन्य शुल्कों का डिजिटलीकरण करने पर निर्णय लिया गया जिसके लिए मोबाईल एप बनाने के निर्देश दिए गए। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनला...
छत्तीसगढ़ का अपना हिंदी में समाचार पब्लिश करने वाली हिंदी वेबसाईट।