Skip to main content

नालंदा परिसर की लाईब्रेरी के शुल्क में नहीं होगी बढ़ोतरी कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे

 रायपुर : नालंदा परिसर में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखें: डॉ. भुरे

 

 

 

 

कलेक्टर की अध्यक्षता में महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी रायपुर के कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई लिए गए विद्यार्थियों के हित में निर्णय

रायपुर 20 सितम्बर 2023

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी रायपुर के कार्यकारिणी समिति की बैठक नालंदा परिसर में हुई। इसमें कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि नालंदा परिसर में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखें। इनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा लाईब्रेरी आने वाले विद्यार्थियों से लिए जाने वाले शुल्क में वृद्धि ना किया जाए, यह यथावत रखा जाए। साथ ही उन्होंने 25 नये अत्याधुनिक सिस्टम खरीदने का निर्देश दिए ताकि अध्ययन में सुविधा हो।

बैठक में नालंदा परिसर स्थित लाईब्रेरी में सदस्यता, मासिक तथा अन्य शुल्कों का डिजिटलीकरण करने पर निर्णय लिया गया जिसके लिए मोबाईल एप बनाने के निर्देश दिए गए। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाईन शुल्क का भुगतान कर सकेगें और उन्हें शुल्कों की अद्यतन स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। डॉ. भुरे ने प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरुप नवीनतम समाचार पत्र-पत्रिकाएं लाईब्रेरी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मोतीबाग में स्मार्ट सिटी द्वारा यूथ-हब प्रोजेक्ट अंतर्गत निर्माणाधीन स्मार्ट रीडिंग रुम के नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के तहत संचालन करने पर सहमति बनी। बैठक में कार्यकारणी समिति के सचिव नगर निगम आयुक्त श्री मंयक चतुर्वेदी तथा अन्य सदस्य जोन क्रमांक 07 के जोन कमिशनर, स्मार्ट सिटी कार्यपालन अभियंता श्री आर. के. गुप्ता, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री तारकेश्वर देवांगन, रोजगार विभाग के उपसंचालक श्री ए. ओ. लॉरी, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल, नालंदा परिसर लाईब्रेरियन श्रीमती डॉ. मंजुला जैन सहीत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. भुरे ने नालंदा परिसर से प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात कर सराहना की और सम्मान भी किया। कलेक्टर ने मोतीबाग में निर्माणाधीन स्मार्ट रीडिंग रुम का निरीक्षण किया और उसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सेंन्ट्रल लाईब्रेरी का भी निरीक्षण 

Comments

Popular posts from this blog

जाने योग टीचर अन्नपुर्णा से जरूरी बातें पीसीओडी के बारे में

  योग टीचर अन्नपुर्णा ने चर्चा में बताया पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (पीसीओडी) महिलाओं में प्रजनन क्षमता वाली एक आम समस्या है। यह हार्मोनल असंतुलन, अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ना और अन्य लक्षणों का कारण बन सकता है, जिनके बारे में हर महिला को जानकारी होनी चाहिए. पिछले कुछ वर्षों में, पीसीओडी के बारे में जागरूकता में काफी वृद्धि हुई है। महिलाएं अब इस स्थिति के बारे में अधिक खुलकर बात कर रही हैं, और डॉक्टर भी इसके लक्षणों को पहचानने और इसका इलाज करने में बेहतर हो रहे है. अब यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से पीसीओडी के लक्षणों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। इसमें नियमित व्यायाम, स्वस्थ भोजन, और तनाव प्रबंधन शामिल हैं। पीसीओडी के इलाज के लिए कई नए और प्रभावी उपचार विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें दवाएं, आहार, और जीवनशैली में बदलाव शामिल है. पीसीओडी महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। अवसाद और चिंता जैसे लक्षणों को पहचानना और उनका इलाज करना महत्वपूर्ण है.पीसीओडी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि महिलाएं गर्भवती नहीं हो सकती हैं। ड...

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव रंग पँचमी खरोरा मंगलवार 06-03-2018

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव रंग पँचमी खरोरा मंगलवार 06-03-2018